Surguja News Today

बरकोल में शिव मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक प्रबोध मिंज  

बरकोल में शिव मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक प्रबोध मिंज 

ग्राम में मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर 11 जोड़ी कन्याओ का हिन्दू रीति रिवाज के विवाह सम्पन्न कराया गया सभी नव युगल जोड़ी को आशीर्वाद देकर विधायक द्वारा उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई |

 

तत्पश्चात ग्राम पंचायत गेरसा में हाट बाजार निर्माण के लिए 56.65 लाख की स्वीकृति हुई है । जिसका भूमि पूजन विधायक के द्वारा किया गया । विधायक प्रबोध मिंज ने अपने उद्बोधन में कहा की स्थानीय हॉट बाजार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा साथ ही स्थानीय उत्पादों का प्रचार प्रसार भी होगा जिससे किसानो को फायदा मिलेगा।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल अवधेश यादव महामंत्री प्रेम शंकर गुप्ता सरपंच अमर देव पैकरा बालकृष्ण यादव काफी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल थे|

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज