Surguja News Today

नियमों की धज्जियां उड़ाने के आरोप पर दयानिधि अस्पताल पर विशेष जांच टीम गठित

Special investigation team formed on Dayanidhi Hospital on charges of violating rules

अंबिकापुर शहर के निजी अस्पताल दया निधि अस्पताल की जांच हेतु विशेष टीम गठित की गई है जो की नर्सिंग होम एक्ट के तहत अस्पताल की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दया निधि अस्पताल पर आरोप लग रहे हैं  कि अस्पताल में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और इस अस्पताल पर सम्बंधित विभाग मेहरबान है क्यों कि नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी की  पत्नी के नाम पर अस्पताल संचालित हो रहा है लेकिन नोडल अधिकारी डॉ संदीप त्रिपाठी यहां मरीजों का इलाज़ करते हैं।आरोप यह भी है कि स्वयं नोडल अधिकारी होने पर अस्पताल में नर्सिंग होम एक्ट का जमकर उल्लंघन किया जा रहा है जिसकी जांच के लिए 7 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जिसमें डिप्टी कलेक्टर सरगुजा, सहायक कोषालय अधिकारी,डीपीएम सरगुजा, जिला मलेरिया अधिकारी सरगुजा, जिला टीकाकरण अधिकारी सरगुजा,जिला सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी, ई डी एम ई सेवा केंद्र सरगुजा शामिल हैं।सात सदस्यों के अधिकारियों की टीम को अस्पताल का जांच कर सात दिवस के भीतर जांच  प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज