
संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। सभी विभागीय समितियों का नए सिरे से गठन करने और सलका व पोड़ी के अमृत सरोवर तालाबों के कार्यों की समीक्षा की गई। सभी विभागों में कम्युनिटी टॉयलेट निर्माण, हॉल्टिकल्चर के लिए भूमि आवंटन और खड़गवां चनवारीडांड महामाया मंदिर में लाइट की व्यवस्था करने को कहा गया। स्कूलों में मध्यान्ह भोजन संचालित कर रही महिला समूहों की जानकारी, बंजी कस्तूरबा उन्नयन और सरस्वती साइकिल योजना की समीक्षा की गई। वही जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना 2025-26 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों से 1000 से अधिक और शहरी क्षेत्रों से 800 से अधिक युवाओं को औद्योगिक संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें जल वितरण संचालन, मशरूम, प्लंबर, एग्रीकल्चर, नर्सरी प्लांट, वेटनरी, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, फर्नेस ऑपरेटर, एनिमल हेल्प टोजर, फिश फार्मिंग, सोलर पैनल टेक्नीशियन, फूड प्रोसेसिंग और फॉरेस्ट से संबंधित प्रशिक्षण शामिल है। इसके अलावा आईटीआई, पॉलीटेक्निक कॉलेज की रजिस्ट्रेशन और लाईवलीहुड कॉलेज चिरमिरी में लेब सेटअप के लिए जानकारी मंगाई गई। श्रम विभाग द्वारा संचालित शहीद वीर नारायण सिंह अन्य सहायता योजना के अंतर्गत संगठित और असंगठित श्रमिकों के पंजीयन की जानकारी देने को कहा गया। नए श्रमिकों के पंजीयन को बढ़ावा देने और श्रम विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों, सरपंचों और सचिवों की PMGSYऔर NRLMके साथ बैठक आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही भारतीय रेडक्रास सोसायटी एमसीबी की बैठक 04 अप्रैल 2025 को जनपद पंचायत अमृत सदन में आयोजित होगी। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में बैंक और एटीएम की संख्या बढ़ाने पर विचार किया गया। सरगुजा प्राधिकरण, पोल्ट्री फार्म के मुर्गियों की लैब जांच, प्रीमियम मदिरा दुकानों के लिए भूमि आवंटन, LDLC गठन, ओबीसी प्राधिकरण, तालाबों का सौंदर्यीकरण, आदर्श ग्राम, हॉस्टलों की मरम्मत और शासकीय भूमि के नामांतरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री दर्शन योजना के तहत जिले के 90 हितग्राही तीर्थ स्थलों की यात्रा करेंगे। वही राशन कार्ड मॉड्यूल में नया राशन कार्ड बनाने, सदस्यों के नाम जोड़ने-हटाने, नाम सुधार, मुखिया संशोधन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए विकल्प उपलब्ध कराया गया है।
इस बैठक में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, जनपद पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा, एसडीओ ऋषभ जैन, एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार, सभी जनपद सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ, जिला अधिकारी और कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे।










