
डॉ. ताहिर के पुत्र मो. शाकिर का निधन, परिवार में शोक की लहर
अंबिकापुर। बहेराडीह निवासी डॉ. मो. ताहिर के बड़े पुत्र मो. शाकिर का रायपुर के एक अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार सहित परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, मो. शाकिर का इलाज रायपुर में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा 27 मार्च 2025 को दोपहर 1:30 बजे अंबिकापुर कब्रिस्तान के लिए निकाली जाएगी। जानाज़े की नमाज़ के बाद सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
परिवार के सदस्यों और परिचितों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
Post Views: 428








