
सीतापुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ सम्पन्न भाजपा से ही दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया था दाखिल दोनों उम्मीदवारों कि कड़ी टक्कर में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के करीबी भावनी सिंह को विक्की नामदेव ने हराकर सीतापुर नगर पंचायत में लहराया परचम समर्थकों में हर्षोल्लास का माहौल
विक्की नामदेव भाजपा में लम्बे समय से काम कर रहे हैं ऐसे में यह जीत उनके लिए इतिहासिक जीत है ।
हालांकि दोनों उम्मीदवार भाजपा दल से थे ऐसे में फिर एकबार भाजपा ने सीतापुर नगर में कमल खिलाया है और विक्की नामदेव के जीत के बाद उनको भरपूर समर्थन के साथ जनता जनार्दन का आशिर्वाद मिल रहा है
साथ ही भाजपा नेता विक्की नामदेव ने जीत के बाद भाजपा के सीनियर नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

Author: Ramjaan Khan












