
सरगुजा जिले के मैनपाट में कांग्रेस का अभेद किला हुआ ध्वस्त भाजपा ने मैनपाट जनपद में खिलाया कमल भाजपा प्रत्याशी संतोषी पैकरा ने कांग्रेस प्रत्याशी सुशीला खेश को एक वोट से हराया वहीं भाजपा के सीनियर नेता अनिल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए जनपद उपाध्यक्ष दरासल लम्बे समय से भाजपा मैनपाट जनपद में कब्जा जमाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही थी, ऐसे में जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13 सीट से इस बार जनता ने अनिल सिंह को जिताकर भेजा जिसके बाद आज़ उन्हें निर्विरोध उपाध्यक्ष बनाया गया जिसके बाद कमल फुल और भाजपा के जयकारों से गूंज उठा मैनपाट जिसके बाद अनिल सिंह को फुलमाला से जमकर अभिवादन किया गया और उनके सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला जगह जगह अतिसबाजी हुई वहीं उनके समर्थकों एवं परिवारजनों में हर्षोल्लास का माहौल है। वहीं निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा नेता अनिल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया।
Author: Ramjaan Khan









