
छत्तीसगढ़ सहित सरगुजा में इन दिनों चुनावी पारा हाई हो गया है, प्रत्याशीयों ने अपनी क़मर कसनी शुरू कर दी है ऐसे में मैनपाट जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सरभांजा से पहली मर्तबा अनुसुचित जनजाति वर्ग से महिला प्रत्याशी मिलसो तिर्की चुनावी मैदान में उतर सरभांजा में चुनावी ढ़ोल का डंका बजा रहीं गांव मे गिलास छाप मिलसो तिर्की कि गुंज है मिलसो तिर्की एक शिक्षित प्रतिभावान महिला प्रत्याशी हैं, और एक क़दम विकास कि ओर चुनाव चिन्ह गिलास छाप के लिए अपने गांव सरभांजा के मतदाताओं के बीच पहुंच रही हैं और लोगों से अपील कर रही है कि इस बार एक मौका दिया जाए गांव में विकास कि गंगा बहा दी जाएगी, साथ ही युवा महिला पुरूष बुर्जुग सभी को साथ मिलकर पंचायत का सही व्यक्ति चुनने इस बार गिलास छाप में वोट देने हेतु आग्रह कर रहीं मिलसो तिर्की को जनता जनार्दन का भरपूर आशिर्वाद मिल रहा यही वजह है कि इस पंचायत चुनाव में मिलसो तिर्की प्रबल दावेदार के रूप में देखी जा रही है बहरहाल अब देखना होगा कि इस गांव का मुखिया कौन होता है इस गांव में सरपंच प्रत्याशीयों के बीच मुकाबला दिलचस्प होगा।।
Author: Ramjaan Khan









