
सरगुजा जिले के सीतापुर जनपद पंचायत अंतर्गत जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 04 सीट जों कि हाट सीट मानी जाती है यहां हमेशा से ही उम्मीदवारों के बीच महामुकाबला देखने को मिलता है, ऐसे में क्षेत्र क्रमांक 04 से जनपद सदस्य का चुनाव लडने ओम प्रकाश गुप्ता ने चुनावी बिगुल फूंक अपने सैकड़ों समर्थकों के सीतापुर जनपद कार्यालय पहुंच नामांकन दाखिल किया है बता दें,ओम प्रकाश गुप्ता के द्वारा आज़ गाजे बाजे के साथ नामांकन रैली निकाला गया जहां उनके चाहने वाले समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा बता दें ओम प्रकाश गुप्ता जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 04 सीट बेलगांव,बनेया,राधापुर से चुनाव लडने आज़ नामांकन दाखिल किया वे हमेशा से जनता जनार्दन कि सेवा में लगे रहते हैं, यही वजह है कि आज़ जब नामांकन दाखिल किया तो समर्थक का हुजूम देखने लायक था ओम प्रकाश गुप्ता के जयकारे से समर्थकों ने समां बांध दिया ।
वहीं आने वाले समय में निश्चित ही ओम प्रकाश गुप्ता और विपक्षी उम्मीदवारों के बीच मुकाबला दिलचस्प होगा।।
Author: Ramjaan Khan









