
राजनीतिक सरगमिया तेज हो चुकी है चुनावी बिगुल बजने के बाद अब प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करना शुरू कर चुके हैं इसी कड़ी में आज लुण्ड्रा के क्षेत्र क्रमांक 09 से शकुंतला टोप्पो ने प्रत्याशी के रूप में पुनः दावेदारी पेश की है । शकुंतला टोप्पो से बातचीत के दौरान उन्होंने ने बताया कि मैं अपने किए गए विकास कार्यों को लेकर पुनः जनता के बीच फिर से क्षेत्र क्रमांक 9 खाराकोना गेरसा जराकेला कोरधा उरदरा बरौली राई से नामांकन दाखिल कर जीत दर्ज करने की बात कही है ग्रामीण जनता मुझ पर फिर से अपना भरोसा जताएगी मुझे पुनः।
दूसरे प्रत्याशी के रूप में अजीत कुजूर ने भी की दावेदारी पेश – क्षेत्र क्रमांक 9 से खाराकोना गेरसा जराकेला कोरधा उरदरा बरौली ने भी नामांकन दाखिल कर नए प्रत्याशी के रूप में जनपद सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है।

हलीम फिरदौसी ने किया क्षेत्र क्रमांक 10 से दावेदारी – बताया जा रहा की क्षेत्र क्रमांक 10 जनपद सदस्य चुनाव के लिए जनरल सीट है जिसमें तीन गांव बरगीडीह झेराडीह असकला शामिल है राजनीति में सक्रिय रहने वाले युवा नेता वा कांग्रेस नेता हलीम फिरदौसी ने क्षेत्र क्रमांक 10 से दावेदारी पेश की है। हलीम फिरदौसी ने बात चीत के दौरान बताया कि मैं क्षेत्र की जनता को विकास कार्यों को लेकर जनता के समक्ष क्षेत्र क्रमांक 10 से दावेदारी पेश कर रहा हूं। क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों से जनता भली भांति परिचित है । और पुनः जनता का आशीर्वाद लेने जनपद सदस्य के रूप में क्षेत्र क्रमांक 10 से नामांकन दाखिल किया है। हलीम फिरदौसी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि जीत सुनिश्चित है।


अनिल गुप्ता ने भी किया क्षेत्र क्रमांक 10 से दावेदारी- जनरल सीट होने के कारण टक्कर कड़ी रहने वाली है क्षेत्र क्रमांक 10 से प्रत्याशी के रूप में अनिल गुप्ता ने भी नामांकन दाखिल कर जीत की बात कही है। अब देखना होगा कि जनता अपना भरोसा किस प्रत्याशी पर जताती है।
फिलहाल इतना ही आगे खबर अपडेट की जा रही है।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









