Surguja News Today

*सीतापुर में बजेगा भावना विनोद गुप्ता का चुनावी डंका जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 सीट से प्रबल दावेदार के रूप में लड़ेंगी चुनाव*

छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद का ढोल बजने के बाद लोग जुटे मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने के लिए ,, डोर टु डोर अभियान शुरू हो गई है,,ऐसे में सरगुजा जिले के सीतापुर जनपद अंतर्गत बहुचर्चित जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 मुरता ,खडादोरना रायकेरा सीट से प्रबल दावेदार महिला प्रत्याशी भावना विनोद गुप्ता अब बदलाव के नारे के साथ गांव में लोगों से मुलाकात कर रही है ,और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने का आश्वासन दें रहीं हैं,ऐसे में महिला प्रत्याशी  भावना विनोद गुप्ता जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 सीट से प्रबल दावेदार के रूप में देखी जा रही है, और लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, साथ ही बुढ़े, नौजवान, महिला सभी से चुनावी चर्चा कर समर्थन मांग रहीं हैं वहीं पिछले पांच साल में जो काम अधुरे है उसको पुरा करने का दावा भी कर रहीं हैं ,ऐसे में विपक्षी दलों के प्रत्याशीयों के लिए एक ढाल कि तरह इस बार चुनाव में खड़ी रहने वाली है,और उनको टक्कर देना असंभ्व लग रहा है,, भावना विनोद गुप्ता एक पढ़ी -लिखी, योग्य ,उर्जावान कर्मठ मिलनसार प्रत्याशी हैं, ऐसे में कहीं न कहीं लोग बदलाव चाहते हैं यही वजह है कि इस बार के पंचायत चुनाव में लोगों का भरपूर समर्थन के साथ आशिर्वाद मिल रहा है,,।। ऐसे में जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।।

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज