Surguja News Today

AMBIKAPUR – 25और 26 जनवरी दो दिनों के लिए अंबिकापुर यातायात विभाग ने की ट्रैफिक एडवायजरी जारी

ट्रैफिक एडवायजरी आम जनता के आवागमन हेतु

⏩दिनाक 26/01/2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का सरगुजा आगमन एवं कार्यक्रम प्रस्तावित होने से आम जनता को यातायात के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत रखते हुये अम्बिकापुर शहर एवं अम्बिकापुर से होकर आने-जाने वाली वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था सुगम एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके इसलिए सरगुजा पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी (प्रातः 05.00 बजे से व्ही. व्ही.आई.पी के प्रस्थान तक के लिए) जारी किया गया है, जो निम्नानुसार है:-*

01. मनेन्द्रगढ़ रोड़, बनारस रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग सांई मंदिर तिराहा, महापौर मार्ग, रावत रेसीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर मोड़, कन्या परिसर रोड़ होते हुये गंगापुर मोड़ मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड़, बस स्टैण्ड होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।

02. गढ़वा रोड़, प्रतापपुर रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड़ का प्रयोग करते हुये प्रतापपुर चौक, लरंगसाय चौक, चांदनी चौक, स‌द्भावना चौक, भारतमाता चौक, बस स्टैण्ड की ओर से होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।

03. रायगढ़ रोड़, बिलासपुर रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड़ का प्रयोग करते हुये भारतमाता चौक, लरंगसाय चौक, बिलासपुर चौक, बस स्टैण्ड, गंगापुर मोड़ की ओर से होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।

04. आपातकालीन सेवा संबंधी वाहन को अम्बिकापुर शहर आने एवं बाहर जाने के लिए छूट रहेगा।

05. सभी प्रकार के भारी वाहनों को अम्बिकापुर शहर में गणतंत्र दिवस समारोह एवं व्हीआईपी मूवमेंट के दौरान आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

06. सभी मीडियाकर्मी के वाहन आकाशवाणी चौक से ऊसूलाईन स्कूल रोड़ का प्रयोग करते हुये बी.टी.आई. मैदान में अपने वाहनों को पार्किंग करेगें।


*दिनांक 26.01.2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का प्रस्तावित आगमन पर आवागमन एवं वाहन पार्किंग हेतु निर्धारित पार्किंग स्थल की जानकारीः-*

*वाहन पार्किंग स्थल:-*

*P-01 (इंडस्ट्रीयल एरिया गेट से प्रवेश करते हुये परेड ग्राउण्ड के पीछे):-*

व्ही.व्ही.आई.पी. एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन हेतु पार्किंग स्थल।

*P-02 (इंडस्ट्रीयल एरिया गेट से प्रवेश करते हुये मंच के पीछे):-*

व्ही.आई.पी. पासधारी व्यक्तियों एवं शहीद परिवार के वाहन हेतु पार्किंग स्थल।


*P-03 (राजमोहनी देवी भवन के सामने से प्रवेश करते हुये हॉकी स्टेडियम):-*

एम.जी. रोड़ की ओर से आने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल।


*P-04 (पी.जी. कॉलेज ऑडिटेरियम के सामने स्थल):-*

ड्यूटी में कार्यरत सभी अधिकारी / कर्मचारियों हेतु पार्किंग स्थल।

*P-05 (बालक छात्रावास गेट की ओर से प्रवेश करते हुये बी.टी. आई मैदान):-*

ड्यूटी में कार्यरत सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं मीडिया संस्थान के सदस्यों हेतु वाहन पार्किंग स्थल।

*P-06 (राजमोहनी देवी भवन के पीछे मैदान):-

(सभी मीडिया संस्थान के सदस्य आकाशवाणी चौक का प्रयोग करते हुये अपने-अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्किंग करेंगे।)


P-07 (पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान प्रवेश द्वार रिंग रोड़):-

एम.जी. रोड़ की ओर से आने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल।


P-08 (किसान राईस मिल मैदान):-

रायगढ़ रोड़, बिलासपुर रोड़ एवं अम्बिकापुर शहर के अन्य मार्गों की ओर से आने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल।


P-09 (बनारस रोड़ स्थित आलोक दुबे का खाली प्लाट):-

एम.जी. रोड़ की ओर से आने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल।

बनारस रोड की ओर से आने वाले आम जनता के वाहनों हेतु पार्किंग स्थल


P-10 (नवापारा चर्च मैदान):-

प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड़ की ओर से आने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल।


P-11 (पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान):-*

खरसिया नाका, बिलासपुर चौक एवं शहर की ओर से आने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज