Surguja News Today

मैनपाट भाजपा युवा मोर्चा के दमदार नेता मुकेश यादव लड़ेंगे जनपद सदस्य का चुनाव

मैनपाट जनपद अंतर्गत बहुचर्चित जनपद सदस्य सीट पेंट, पीडिया, खडगांव अब बेहद दिलचस्प हो गया है,,अब तक 9 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश कर दिया है ऐसे में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में भाजपा युवा नेता  मुकेश यादव ने भी चुनावी दौड़ में अपनी कमर कस ली है ,ऐसे में यह माना जा रहा है कि मुकेश यादव सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित जनपद सदस्य क्षेत्र पेंट पीडिया खडगांव से चुनाव लडने के लिए तैयार हो चुके हैं ,और लोग के बीच पहुंच रहे हैं, छत्तीसगढ़ सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लगातार आम जनता को लाभ दिलाने कि कोशिश कर रहे हैं और सफ़ल हो रहे हैं ऐसे में मुकेश यादव के चुनाव लडने से इस सीट में प्रत्याशियों के बीच महामुकाबला देखने को मिल सकता है मुकेश यादव कि बात करें तो युवा सोच रखने वाले कर्मठ मिलनसार इमानदार राजनीतिक पृष्ठभूमि में अनुभव कम है लेकिन हुनर से भरपूर है , मैनपाट के बरीमा पंचायत के रहने वाले हैं, युवा जनप्रतिनिधि के तौर पर काम करते हैं, ऐसे में जनपद सदस्य के चुनाव के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है अब देखना होगा इस कसमकश से भरें जनपद सदस्य सीट में आख़िर कौन बाज़ी मार पाता है ।।

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज