Surguja News Today

लुण्ड्रा- 35 हाथियों का दल अलग अलग कर रहा विचरण फसलों को भी रौंदा

लुण्ड्रा- 35 हाथियों का दल अलग अलग कर रहा विचरण फसलों को भी रौंदा

Elephant आपको बता दूं कि इन दिनों सरगुजा के लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र में हाथियों का दल विचरण कर रहा है बीते रात जशपुर वनमंडल की ओर से 35 हाथियों का दल विचरण करते सरगुजा के लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र के कुदर जंगल में आ पहुंचा कुदर जंगल से हाथियों का दल बिछड़ गया और वापस हो कर जशपुर वनमंडल के कैलाश गुफा में 20 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

तो वही तीन हाथियों का दल वन परिक्षेत्र लुण्ड्रा होते हुए अंबिकापुर रेंज के मालगांव में विचरण कर रहे हैं
तो वही एक बारह हाथियों का दल गढ़ पहाड़ में विचरण कर रहा है

फसलों को भी रौंदा किसानो का हुआ नुकसान
वन परिक्षेत्र लुण्ड्रा में किसानों के गेहूं, सरसों की लहलहती फसलों को भी हाथियों के दल ने नुकसान पहुंचाया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजरमुड़ा में किसान अब्दुल मलिक के गेहूं की फसल को हाथियों के एक दल ने नुकसान पहुंचाया है।

वन विभाग की टीम कर रही लगातार मॉनिटरिंग
वन परिक्षेत्र लुण्ड्रा में रेंजर राज बहादुर दरोगा एन डी वर्मा सिपाही अलवीन कुजूर अवधेश,कुबेर, परवीन मौजूद रहे

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज