
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कि तिथि कि घोषणा अब तक नहीं हुई है लेकिन जल्द ही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कि घोषणा कि जा सकती है ऐसे में लंबे समय से भाजपा युवा मोर्चा में कार्यरत मैनपाट के ग्राम सरभांजा निवासी अंकित गुप्ता ने मैनपाट के जनपद सदस्य क्षेत्र सरभांजा, केसरा, परपटिया में दौरा करना शुरू कर दिया है और आम लोगों कि बीच जाकर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं, और छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए आम लोगों को लाभ दिलाने का प्रयास कर रहे हैं, अंकित गुप्ता कि राजनीतिक आजीविका कि बात करें तो अपने कालेज समय से ही छात्र राजनीति में अहम् मुद्दों पर अपनी भुमिका निभा चुके हैं और लगातार युवा मोर्चा में सक्रिय हैं वर्तमान में क्षेत्र के विधायक रामकुमार टोप्पो भी भाजपा से तालुक रखते हैं, और अंकित गुप्ता विधायक रामकुमार के बेहद करीबी में से एक है ऐसे में आगामी चुनाव में विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को कड़ा टक्कर दे सकते हैं चुनाव से पूर्व जिस तरह लोगों से मुलाकात कर समस्या सुन रहे हैं कहीं न कहीं इस बार जनपद सदस्य के चुनाव में इसका असर देखने को मिल सकता है।।।
Author: Ramjaan Khan









