Surguja News Today

BARGIDIH -डॉक्टरों की कमी या सिस्टम की मनमानी ❓

BARGIDIH -डॉक्टरों की कमी या सिस्टम की मनमानी ❓
जनाब आप तड़पते रहिए लेकिन डॉ के नाम पर इमरजेंसी में भी सिर्फ नर्स ही करेंगे मलहम पट्टी क्योंकि आप ग्रामीण क्षेत्र बरगीडीह के सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हैं

आज शाम करीब 7 बजे BARGIDIH की ओर से अंबिकापुर की तरफ जा रहे 2 बाइक सवार युवक ने झेराडीह चौक में एक ग्रामीण युवक को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि बाइक चला रहे युवक के चेहरे सहित अन्य जगहों पर गंभीर चोट से युवक घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र बरगीडीह लाया गया लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ उपलब्ध नहीं हो सके परिजन डॉ. डॉ चिल्लाते रहे परिजनों ने बताया कि जहां ड्युटी स्टॉफ नर्स ने मलहम पट्टी दर्द का इंजेक्शन लगा कर अंबिकापुर ले जाने को कहा। यदि इमरजेंसी में डॉ की चिकित्सकीय सुविधा मिल जाती तो शायद घायलों को कुछ हद तक आराम मिल जाता।

कहानी में बने रहिए स्क्रॉल कीजिए और पढ़िए पूरा किस्सा

कई बार कर चुके हैं एक ड्युटी डॉक्टर सहित एंबुलेंस की मांग।

आपको बता दूं कि BARGIDIH प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आए दिन कई तरह के केश सामने आते रहते हैं जिसको लेकर एक ड्यूटी डॉक्टर सहित एंबुलेंस सेवा की मांग लगातार ग्रामीण सहित जनप्रतिनिधि करते आ रहे हैं लेकिन सुविधा अब तक उपलब्ध न हो सकी

पढ़िए पूरा किस्सा
तो हजरात आइए हम बताते हैं आपको पूरा किस्सा सरगुजा के जनपद पंचायत लुण्ड्रा से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत बरगीडीह में वर्षों से शासन द्वारा संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौजुद है और मुझे लगता है कि शासन अपने उम्मीदों में जनता की सेवा करने में खरी भी उतर रही हैं।

लेकिन जब आप ग्राम पंचायत बरगीडीह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से ये उम्मीद लगा कर बैठेंगे कि यदि आपका एक्सीडेंट हो जाता है तो आपको डॉ की इमरजेंसी सेवा मिल जाएगी तो आप बिल्कुल गलत है आप तड़प जाइएगा लेकिन बहुत सोर्स लगाने के बाद ही शायद डॉ हाजिर हो पाए नहीं तो सिर्फ एकात स्टॉफ नर्स मलहम पट्टी कर के आपको जिला अस्पताल भेज देंगे वो भी घंटों बाद जब 108 नि शुल्क वाहन की सेवा वाली गाड़ी मिल गई तो ठीक नहीं तो जिंदगी और मौत के बीच का संघर्ष घायल करते रहेंगे। या फिर निजी वाहन का सहारा लेना होगा

भगवान न करे कभी ऐसा हो किसी के साथ

भगवान न करे कि ऐसा कभी किसी के साथ हो लेकिन आप बिल्कुल भी इस उम्मीद मे मत रहिएगा कि यदि आपकी या मेरी एक्सीडेंट या स्वास्थ्य कभी अचानक से खराब हो जाए तो आपको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र BARGIDIH में डॉक्टर की चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी तो तो हमेशा अपनी एक सुविधा तैयार रखिए और नगर जाने की पूरी व्यवस्था स्वयं करने की कोशिश कीजिएगा क्योंकि आप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी डॉ की उम्मीद मे मौत और जिंदगी से जंग लड़ रहे होंगे जरा इस बात पे गौर कीजिए गा।

1.बड़ा सवाल क्या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है ❓

2.और यदि डॉ उपलब्ध हैं तो डॉक्टरों की ड्यूटी क्यों नहीं लगाई जाती है ❓

  1. आखिर जिम्मेदार कौन है ❓ आखिर कौन शासन की छवि धूमिल करने का काम कर रहा है।...
  2. क्या जिम्मेदारों पर कार्यवाही होगी ❓
Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज