Surguja News Today

BIJAPUR शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सरगुजा न्यूज टुडे  जिला ब्यूरो

बीजापुर जिले के भोपालपटनम में
आज भोपाल पटनम  मे पुलिस विभाग द्वारा  दिपावली पर्व को देखते हुए शांति समिति की बैठक रखी गयी थी जिसमें अनु विभागीय अधिकारी तहसील दार महोदय एव जनपद के सी ई ओ भोपाल पटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े पत्रकार बंधु एव व्यापारी भाई उपस्थित थे  अनु विभागीय अधिकारी एंव तहसीलदार महोदय द्वारा सभी व्यापारी को बताया कि आप लोग अपने अपने दुकाने सड़क तक पंडाल न लगाये आप लोग सिर्फ नाली तक ही लगाये साथ ही फटाखा दुकानों को नगर के हृदय स्थल जिसे क्लब ग्राउंड भी कहते हैं पर लगाते हुए हाईस्कूल ग्राउंड में लगाये ताकि कोई दुर्घटना न हो  क्योंकि क्लब प्रांगण एक रिहायशी इलाका है और कोई घटना घटित होती है तो भारी जान माल का नुकसान हो सकता है   यह एक सही पहल भी है  और एक निर्णय भी  लिया गया जिसमें अगर कोई व्यापारी हाईस्कूल ग्राउंड में अन्य कोई दुकान लगाना चाहता है तो उसके लिए भी व्यवस्था  है जिससे क्षेत्र के अन्य व्यापारी को दुकान लगाने का मौका प्राप्त होता है जो कि स्वागतयोग्य है

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज