Surguja News Today

अनूठी पहल सीतापुर विधानसभा में समस्या निवारण हेतु जारी किया गया QR CODE,,

सीतापुर विधानसभा में समस्या निवारण हेतु जारी किया गया QR CODE,,
आज सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो एवं जन प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा,
एक क्यू आर कोड  लॉन्च किया गया,

Rupesh Gupta सीतापुरइस क्यू आर कोड के माध्यम से लोग अपनी समस्या सीधे विभागीय अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं जिससे उसका निराकरण तत्काल किया जा सकेगा
इस क्यू आर कोड को स्कैन कर,
लोग अपनी समस्या सीधे विभागीय अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों तक पहुंचा सकते हैं,
बोरिंग खराब है,कही सड़क खराब है,कही बिजली की समस्या है या किसी को राशन दुकान में कोई भी समस्या हो  हो तो वह तत्काल इस कोड को मोबाइल से स्कैन कर अपने समस्या की जानकारी दर्ज करा सकते हैं। इसके माध्यम से
पीड़ित व्यक्ति को किसी सरकारी  अधिकारी या विभाग में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी,,
इन सभी बातों को ध्यान में रखकर इस क्यू आर कोड को लॉन्च किया गया है,,

इस मौके पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, एसडीएम रवि राही,रोशन गुप्ता सरवन दास अनिल अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता और
शासकीय  विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज