
थाना गांधीनगर के प्रकरण क्रमांक 489/24 धारा 103 बी.एन.एस., 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की सूचना:-
थाना गांधीनगर अंतर्गत हत्या के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी संजीव मण्डल उर्फ़ भानू द्वारा मृतक अक्षत अग्रवाल की हत्या कारित करने के कारण के सम्बन्ध में तथ्यात्मक व पूर्ण जानकारी प्राप्ति एवं नये सूत्र प्राप्त करने हेतु गिरफ्तार आरोपी संजीव मण्डल उर्फ़ भानू का नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग तथा पोलीग्राफ टेस्ट की अवश्यकता महसूस होने पर थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रतिवेदन पेश कर अनुमति मांगी गई थी, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तार आरोपी संजीव मण्डल उर्फ़ भानू उम्र 29 वर्ष साकिन भगवानपुर गांधीनगर जिला सरगुजा का नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग तथा पोलीग्राफ टेस्ट किये जाने के सम्बन्ध में अनुमति प्रदान की गई हैं, जिस सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।
सरगुजा पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम जांच विवेचना की जा रही हैं।










