Surguja News Today

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शुटिंग प्रतियोगिता में अभिषेक यादव ने  दिखाई अपनी प्रतिभा हुए नेशनल स्तरिय शुटिंग प्रतियोगिता में चयनित

सरगुजा जिले के मैनपाट मे रहने वाले एक होनहार युवा ने राज्य स्तरीय  राइफल शूटिंग में दिखाई अपनी प्रतिभा हुए नेशनल स्तरिय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में चयनित दरअसल मैनपाट के ग्राम केसरा के अभिषेक यादव पिता राजकिशोर यादव जो शुरू से शुटिंग पसंद करते हैं ऐसे में छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 50मीटर pron में शामिल हुए
यह आयोजन रायपुर के माना केंप में रखा गया जिसमें सीनियर शुटिंग प्रतियोगिता में अभिषेक यादव ने 600 पॉइंट में 554 पॉइंट लाकर नेशनल स्तरिय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में अपना नाम दर्ज करा लिया जिसके बाद अभिषेक यादव ने अपनी उपलब्धि को लेकर कहा कि वे हमेशा से शुटिंग करना चाहते थे  इसबर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शुटिंग प्रतियोगिता में मौका मिला जिसको भली भांति भुनाया वे उपलब्धि का शैर्य उनके गुरु शैलेश बाबा को देना चाहते हैं बहरहाल राष्ट्रीय स्तरीय शुटिंग प्रतियोगिता में अभिषेक यादव इंदौर के मऊ, में प्रतिभा दिखाएंगे
वहीं अभिषेक यादव के परिवार व गांव में लोग बधाई संदेश दे रहे हैं।।

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज