Surguja News Today

जय नगर रेलवे फाटक में Train से कट कर एक 25 वर्षीय युवक की मौत ।

बिश्रामपुर- आपको बता दूं कि रेल्वे फाटक जयनगर के पास यात्री ट्रेन अंबिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस से कट कर करीब 10.बजकर 45 मिनट में अज्ञात युवक की हुई दर्दनाक मौत अज्ञात युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकापुर से दुर्ग जा रही ट्रेन अपने निर्धारित समय से दुर्ग की ओर जा रही थी तभी बिश्रामपुर के जयनगर फाटक के पास टक्कर की आवाज आई और ट्रेन धीरे-धीरे कर रेलवे फाटक के बीचो-बीच रुक गई।

रेलवे गेट कीपर से जानकारी सांझा करते हुए बताया कि हमने 10 बजकर 40 मिनट में फाटक बंद कर दिया था इसके बाद फाटक से 200 मीटर की दूरी पर कमलपुर की तरफ से टक्कर की आवाज आई और और ट्रेन धीरे होते होते फाटक के बीचो-बीच में रुक गई जाकर मौके का निरीक्षण किया गया तो पता चला कि रन ओवर हो गया है हर साल लगभग एक व्यक्ति की मौत हो जाती है स्थानीय लोग इसे सुसाइड पॉइंट कहते हुए नजर आते हैं।

मृतक की पहचान जयनगर ग्राम पंचायत के बरपारा के रुप मे की गई है

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज