
आपने लुटेरी दुल्हन के बारे में सुना होगा लेकीन आज एक नहीं दो नहीं पूरे के पूरे 11 दुल्हन की ये करतूत आपको बताएंगे यह मामला उत्तर प्रदेश में महाराजगंज के निचलौला ब्लॉक का है

जहा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पीएम आवास योजना की पहली किश्त मिलते ही 11 महिलाएं अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गईं !

साथ में पीएम आवास योजना की 40 हजार रुपये की किस्त भी लेकर फरार हो गई है
अब उनके पति और परिवार के लोग बेहद परेशान हैं. उनको रिकवरी का डर भी सताने लगा है
घर बनाने के लिए सरकारी योजना के तहत पहली किस्त आई तो कुछ ऐसा हुआ कि घर ही उजड़ गया!
मामले का खुलासा तब हुआ जब इन महिलाओं के पति पुलिस के पास पहुंचे और दूसरी किश्त पर रोक लगाने की मांग की. घर वाले समझ नहीं पा रहे हैं कि करें तो क्या करें. इन्होंने जिला प्रशासन के सामने गुहार लगाई है कि दूसरी किस्त खाते में ना भेजें.
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









