Surguja News Today

नए शिक्षा सत्र के शुरूआत में आज दिनांक 06.07.2024 दिन शनिवार को लुण्ड्रा के सामुदायिक भवन में विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया

नए शिक्षा सत्र के शुरूआत में आज दिनांक 06.07.2024 दिन शनिवार को लुण्ड्रा के सामुदायिक भवन में विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों की उपस्थिति में मां सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण करते हुए सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्जवलित करके की गई। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री देव कुमार गुप्ता द्वारा अपने स्वागत भाषण में अतिथियों का स्वागत किया एवं शासन की योजनाओ के संबंध में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक माननीय श्री प्रबोध मिंज द्वारा अपने भाषण में बच्चों के प्रति लगाव और उनके चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है कहा गया साथ ही उनके द्वारा बच्चो के सर्वगीण विकास के लिए शिक्षको को विशेष ध्यान देने की बात कही गयी तथा उनके द्वारा यह घोषणा कि गयी कि हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी की वार्षिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 25-25 हजार की पुरूस्कार राशि प्रदान की जाएगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माननीय सांसद सरगुजा श्री चिंतामणी महाराज द्वारा अपने उदबोधन में बच्चों के प्राथमिक शिक्षा पर ज्यादा ध्यान देने की बात कही गई। उनके द्वारा कहा गया कि बच्चों का नींव मजबूत बनेगा तो उनका भविष्य उज्जवल होगा और आगे की शिक्षा उनके लिए आसान होगी। इस लिए नवप्रवेशी बच्चों को सभी शिक्षकों को विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि उनका नींव मजबूत बने। साथ ही पूर्व विधायक माननीय श्री विजयनाथ सिंह जी ने बालिका शिक्षा को उत्साहित करने एव शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष फोकस करने की बात कही

माननीय विधायक, माननीय सांसद प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर, किताब, कापी, स्कूल बैग प्रदान कर प्रवेश दिलाया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रवेश उत्सव में बहुत उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के समापन पर कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लुण्ड्रा द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में अनुविभागीय अधिकारी श्री नीरज कौशिक जी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कृष्ण कुमार जायसवाल जी तहसीलदार श्री ईश्वर चंद यादव जी,श्री रघुनाथ चौहान (ए0बी0ओ0), खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री अजय सिंह, श्री अरूण गुप्ता (साक्षर भारत), श्री राघव प्रताप सिंह सहित समस्त जनशिक्षक,खण्ड शिक्षा कार्यालय के समस्त स्टाप,बड़ी संख्या में शिक्षक,एवं बच्चों के साथ साथ अभिभावक उपस्थित रहे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज