Surguja News Today

ACCIDENT -खीरा लोड पिकअप  और बाइक सवार  मे आमने-सामने भिड़ंत युवक की मौत ,  मौत की खबर होने पर परिवार सदमे मे

ब्रेकिंग खीरा लोड पिकअप  और बाइक सवार  मे आमने-सामने भिड़ंत युवक की मौत ,  मौत की खबर होने पर परिवार सदमे मे
सरगुजा जिले के बतौली- थाना अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र भण्डारडाड़  अधूरे पुलिया के पास खिरा लोड पिकअप और बाइक  की भिड़ंत से एक सवार युवक की मौत दूसरा घायल को ग्रामीणों ने भिजवाया अस्पताल!
प्राप्त जानकारी के अनुसार बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरमाना के भण्डारडाड़ के अधूरे पुलिया के पास पिकअप और बाइक  में आमने  सामने भिड़ंत हो गई घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार उमेस्वर नाई पिता भीमल नाई उम्र 35 वर्ष लगभग अपने साथी भिखन के साथ बतौली- बजार समान लेने गये थे जो  वापसी के दौरान करीब 7:30 बजे पुलिया के समीप बाईक से   पहुंचे ही थे कि अज्ञात  तेज रफ्तार खीरा  लोड पिकअप वाहन   सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चला रहे उमेश्वर नई की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा सवार घायल हो गया जिसे ग्रामीणों    द्वारा 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली भिजवाया गया

*खीरा लोड पिकअप वाहन मौके से फरार*
दुर्घटना पश्चात खीरा लोड वाहन घायलों को छोड़कर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है  इन दिनों क्षेत्र से कई वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी की फसल लेने चक्कर लगा रहे हैं जो तेज रफ्तार वाहन चलाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग घायल हो रहे हैं और जान गवा रहे हैं

युवक को बाजार जाना पड़ा महंगा जान देकर चुकानी पड़ी कीमत
उमेश्वर  नाई  साप्ताहिक बाजार बतौली सामान लेने हेतु अपने साथी के साथ गया हुआ था  जो वापसी के दौरान दुर्घटना का शिकार होकर अपना जान  गवा बैठा  मौत की खबर सुनकर परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है  जबकि दुर्घटना से गांव सदमे में है

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज