
बलरामपुर जिले के जनपद सदस्य के द्वारा प्रभारी कार्यपालन अभियंता रहे आदित्य प्रताप पर आदिवासी जनप्रतिनिधि से जाति सूचक गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत बलरामपुर थानें में की गई थी जहां पुलिस नें इस मामले में प्रभारी कार्यपालन अभियंत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ….और जांच प्रारंभ कर दिया है …जनपद सदस्य संजय गोड़ ने अपनी शिकायत में बताया है कि पीएचई विभाग के तत्कालीन ईई आदित्य प्रताप ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है,, इतना ही नहीं उसने जातिसूचक गाली गलौज करते हुए दुर्व्यवहार भी किया है,, बता दें कि तत्कालीन ईई आदित्य प्रताप सिंह को काम में लापरवाही के चलते शासन ने 27 जुन को ही हटा दिया है।
जनपद सदस्य की शिकायत पर मामला हुआ दर्ज
प्रभारी ईई पर मामला हुआ दर्ज
गाली गलौज और मारपीट का लगाया था आरोप


Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









