Surguja News Today

AMBIKAPUR -युरेनियम प्लेट कारोबार मे रकम निवेश के नाम 2 करोड़ से अधिक की ठगी ठग ने आत्महत्या के लिए प्रेरित


???? युरेनियम प्लेट कारोबार मे रकम निवेश के नाम पर ठगी कर रकम वापसी नही करते हुए आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले मे सरगुजा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
???? 2 करोड़ से अधिक की ठगी कर मृतक कों जमीन रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाकर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले मे शामिल अंतर्राज्जिय आरोपी को कलकत्ता से किया गया गिरफ्तार।
???? पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे गंभीर अपराधों मे हो रही त्वरित एवं सख्त कार्यवाही*।
???? मामले मे पूर्व मे 01 आरोपी कों किया गया था गिरफ्तार


⏩️ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है थाना कोतवाली अम्बिकापुर के मर्ग क्रमाक 108/23 धारा 174 जा. फौ. के मृतक गुरु प्रसाद जायसवाल साकिन नमनाकला पावर हाउस के पास अम्बिकापुर थाना कोतवाली का मर्ग डायरी तस्दीक जांच हेतु प्राप्त होने पर अवलोकन किया पाया गया कि मृतक गुरु प्रसाद जायसवाल को आरोपियों द्वारा रॉयल ब्रिटिस कंपनी में यूरेनियम प्लेट कारोबार के नाम पर रकम करीब 02 करोड़ रुपये की ठगी कर वापस नहीं करने व मृतक गुरु प्रसाद जायवाल का बौरीपारा स्थित भूमि को रजिस्ट्री करने हेतू दबाव बनाकर प्रताडित करने से तस्त होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है, दौरान  जांच घटना स्थल से सुसाइड नोट व आरोपियों से लेन देन संबंधि दस्तावेज जप्त किया गया था, मामले के आरोपियों के विरु‌द्ध सदर धारा 306, 34 भा.द.वि. का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 654/23 धारा 306, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं मामले मे शामिल आरोपी अब्दुल नईम कों दिनांक 18/10/23 कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।

⏩️दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले मे घटना के सम्बन्ध मे महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये गए, एवं मामले के आरोपियों के संबंध मे तकनिकी जानकारी प्राप्त की जा रही थी, मामले मे शामिल आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम कों कोलकत्ता रवाना किया गया था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम सुजित कुमार डे उम्र 50 वर्ष साकिन 166 जेस्सोंर रोड़ थाना दम दम जिला पीजीएस ए कोलकत्ता का होना बताया आरोपी से घटना के संबंध मे पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩️ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक सुयश पैकरा, शिव राजवाड़े शामिल रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज