
सरगुजा सीतापुर रेंज में लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद ।
इन दिनों सरगुजा जिले में लकड़ी कारोबारियों के हौसले बुलंद हो गए हैं सरगुजा जिले में धड़ाधड़ अवैध लकड़ी की तस्करी की जा रही है। अब देखना होगा कि वन विभाग क्या कार्यवाही करता है या कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जाएगी।
पूरा मामला सरगुजा जिले के सीतापुर फारेस्ट रेंज के बतौली बेल्कोटा का है जहा ट्रक क्रमांक UP21DT2070 मे हाइड्रा के द्वारा लकड़ी लोड कर अवैध तरीके से बाहर ले जाने के प्रयास में था। वन विभाग के संज्ञान में आते ही ट्रक ड्राइवर ने मौके से ट्रक को लड़की समेत छुपाने के प्रयास मे था। उच्चअधिकारियो के दिशा निर्देशन में गाड़ी कि पातासाजी कर गाड़ी को लकड़ी समेत जप्त किया गया है गाड़ी कि जप्ति कर रेंज ऑफिस सीतापुर में ट्रक को अग्रिम कार्यवाही के लिए खड़ा किया गया है ।
जो सरगुजा के बतौली के बेलकोटा नर्सरी के समीप हाइड्रा से नीलगिरी की लकड़ी लोड करा रहा था तभी ग्रामीण की सूचना से वन विभाग को सूचित किया गया वन विभाग को सूचित करते ही ट्रक ड्राइवर को गाडी पकड़े जानें कि भनक लग गई थी। ट्रक ड्राइवर मौके से ट्रक लेकर नौ दो ग्यारह हो गया था। तभी SDOP सीतापुर की तत्परता से पुलिस टीम के लोगों की तत्परता से गाड़ी को लकड़ी समेत खोजबीन कर बरामद किया गया एवं ट्रक को लकड़ी समेत जप्त कर सीतापुर वन परिक्षेत्र रेंज ऑफिस में अग्रिम कार्यवाही के लिए खड़ा किया गया है।
फोन पर रेंजर सीतापुर का कथन ।????
फोन पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मामले में जांच की अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
फोन पर जानकारी साझा करते हुए जब हमने रेंजर से लकड़ी के कागज के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि जो कागज ट्रक मालिक वा लकड़ी क्रेता जो प्रस्तुत कर रहा है वह कागज जनवरी 2024 की है जो पत्थलगांव क्षेत्र का है और यदि गाड़ी बेलकोटा से लोड हुई है और उसका फुटेज है तो पूरी तरह से अवैध है । सीतापुर रेंजर विजय तिवारी जी ने कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है!
अब देखना होगा कि क्या कार्यवाही होती है या कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जाएगी।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









