Surguja News Today

INDIA- हरे-भरे वृक्ष पृथ्वी का श्रृंगार

@sntnews

‘ हरे-भरे वृक्ष पृथ्वी का श्रृंगार ‘


तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एवम् रिसर्च सेंटर की ओर से रोपित किए गए गुलदाउदी के पौधे।
संपादक शैफ फिरदौसी– तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एवम् रिसर्च सेंटर की ओर के विश्व पर्यावरण दिवस पर फैकल्टी के संग – संग बीडीएस और एमडीएस के छात्रों को पौधारोपण करके उन्हें संरक्षित करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने की आवश्यकता है, जिससे हमारे पर्यावरण में ऑक्सीजन की कमी जैसी स्थिति उत्पन्न ना हो और संतुलन वातावरण बना रहे। डेंटल कैंपस के बाहर गुलदाउदी  फूलों के 21 पौधे रोपित किए गए।

वक्ताओं ने कहा, फलदार, छायादार पेड़ों के अलावा फुलवारी हमारे पृथ्वी का श्रृंगार ही नहीं, बल्कि दीर्घ जीवन देने वाले औषधि का अनुपम वरदान है, जिसे संरक्षण की आवश्यकता है। पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है। उल्लेखनीय है , संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर जागृति लाने हेतु विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की थी।

पौधारोपण के समय डेंटल कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ प्रदीप तांगड़े , उपप्रधानाचार्य डॉ. अंकिता जैन के साथ-साथ डॉ. विकास सिंह, डॉ. नंदकिशोर डोनपुडे, डॉ. संदीप बेलवाड़, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अभिनय अग्रवाल, डॉ. मधुरिमा शर्मा, डॉ. हरित्मा निगम, एमडीएस के छात्र डॉ. स्वयं सौरभ त्रिपाठी, डॉ. प्रभात सिंह , डॉ. हर्षिता पांडे, डॉ. सोनल शुभांगी, डॉ. तनु कश्यप, डॉ. नैंसी गुप्ता के संग- संग बीडीएस के छात्र हर्षित जैन, दिशा, मो. कामरान, यशार्थ मिश्रा, उमंग जैन आदि मौजूद रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज