Surguja News Today

थप्पड़ कांड CISF कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने कंगना रनौत को जड़ा थप्पड़

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मारा थप्पड़, CISF कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने कंगना रनौत मंडी से बीजेपी सांसद चुनी गई हैं। गुरुवार को वह दिल्ली के लिए रवाना हो रही थीं। कंगना रनौत मंडी से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची, जहां से दिल्ली के लिए उनकी फ्लाइट थी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइट में चढ़ने से पहले सिक्यॉरिटी चेकिंग हो रही थी। इसी दौरान सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल कुलिवंदर कौर ने कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ दिया।

कंगना रनौत को क्यों मारा थप्पड़।

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। वह अभी हिरासत में है। पूछताछ के दौरान उसने पूछताथ में मंडी सांसद कंगना को थप्पड़ मारने का कारण बताया। उन्होंने बताया कि 2020 में किसान आंदोलन हुआ था। और उसी आंदोलन को लेकर कंगना रनौत ने भड़काऊ बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि किसान आंदोलन में भाग लेने वाली महिलाओं को 100 रुपये दिए गए। उसने कहा कि वह किसान परिवार से है। किसान आंदोलन के समय धरने पर उनकी मां भी बैठी थी। किसान महिलाओं के अपमान के साथ, कंगना रनौत के बयान ने इनकी मां का भी अपमान किया था, इसलिए उसने कंगना रनौत को देखते ही थप्पड़ जड़ दिया।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज