
कृषि और आवासीय भूमि का:बिना डायवर्सन जमीन के कमर्शियल उपयोग विभाग गहरी नींद में?
लुण्ड्रा – कृषि और आवासीय भूमि का:बिना डायवर्सन जमीन के कमर्शियल उपयोग शासन को लगा रहे लाखो रुपए के राजस्व का चूना।जबकि सूत्र बताते हैं ग्रामीण इस निर्माण कार्य के विरोध में है और ग्राम पंचायत सचिव सरपंच से मौखिक आपत्ति की है ।
सरगुजा लुण्ड्रा क्षेत्र में ग्राम गाजरमुंडा में कृषि और आवासीय भूमि का बिना डायवर्सन कराए ही व्यावसायिक उपयोग करने करने का मामला आया सामने व्यावसायिक उपयोग के लिए बिना डायवर्सन प्रक्रिया पूर्ण हुए निर्माण कार्य धड्डले से जारी है ।
कृषि और आवासीय भूमि का:बिना डायवर्सन जमीन के कमर्शियल उपयोग ।
बिना डायवर्सन जमीन के कमर्शियल उपयोग पर विभाग की नज़र अब तक नहीं ।

सरगुजा ग्रामीण क्षेत्र में कृषि और आवासीय भूमि का बिना डायवर्सन कराए ही व्यावसायिक उपयोग अब आम बात हो गई है जो कि नियम विरुद्ध तरीके से व्यावसायिक गतिविधियां कर रहे हैं। ।
कृषि भूमि का उपयोग खेती के अलावा अन्य कामों के लिए करने या फिर आवासीय भूमि का प्रयोग औद्योगिक या वाणिज्यिक प्रयोजनों के लिए करने से पहले डायवर्सन कराना होता है। डायवर्सन शुल्क बचाने के लिए भू स्वामी नियम विरुद्ध तरीके से जमीन का व्यावसायिक उपयोग कर शासन को लाखो ,(करोड़ों )रुपए के राजस्व का चूना लगा रहे हैं।

खबर लिखे जानें तक डायवर्सन प्रक्रिया पूर्ण नही हुई है।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









