Surguja News Today

अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर लगातार की जा रही कार्यवाही

अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर लगातार की जा रही कार्यवाही

सक्ती 19 मई 2024 कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती श्री के एस पैकरा से प्राप्त जानकारी अनुसार नया बाराद्वार पटवारी हल्का नंबर 11 स्थित खसरा नंबर 113 शासकीय तालाब में कराए जा रहे अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर तहसीलदार बाराद्वार श्री विद्याभूषण और तहसीलदार सक्ती श्री मनमोहन सिंह द्वारा कार्यवाही की गई। उनके द्वारा मौके पर दो हाइवा वाहन क्रमांक CG 13AW 3204 और CG 04 PJ0216 को जब्त कर थाना बाराद्वार में सुपुर्द किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा सभी तहसीलों में अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज