Surguja News Today

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत टोनही प्रताड़ना अधिनियम के मामले मे की गई सख्त कार्यवाही

????सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत टोनही प्रताड़ना अधिनियम के मामले मे की गई सख्त कार्यवाही।
???? *थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपिया कों किया गया गिरफ्तार*।
???? *आरोपिया द्वारा प्रार्थिया को गाली गलौज कर टोनही कहकर किया जाता था प्रताड़ित*।


⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान *”ऑपरेशन विश्वास”* के तहत लगातार संदिग्धो/आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे प्रार्थिया द्वारा दिनांक 27/03/24 कों थाना लुन्ड्रा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि लुन्ड्रा मधुपारा पटोरा निवासी सरोजनी यादव प्रार्थिया कों घटना दिनांक 16/03/24 कों प्रार्थिया के घर के पास आकर टोनही डायन कहते हुए बुरी बुली गालिया दिया गया हैं, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लुन्ड्रा मे अपराध क्रमांक 76/24 धारा 294 भा.द.वि., छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धारा 4, 5 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपिया का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपिया द्वारा अपना नाम सरोजनी यादव उम्र 45 वर्ष साकिन मधुपारा पटोरा लुन्ड्रा की होना बताई, आरोपिया से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपिया के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे लुन्ड्रा से सहायक उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक नामूल राम, महिला आरक्षक प्रेमा मरावी,अम्ब्रोस लता कुजूर आरक्षक निरंजन बड़ा, अनिल बड़ा शामिल रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज