
ग्राम खुरघट्ठी की रहने वाली 86 वर्षीय झुमकी बाई ने होम वोटिंग कर अपने मताधिकार का किया उपयोग*
Shaif firdousi सक्ती, 01 मई 2024 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा होम वोटिंग की सुविधा प्रारम्भ करने के फलस्वरूप शारीरिक रूप से असमर्थ एवं वयोवृद्ध मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सहभागिता निभा रहे है। निर्वाचन आयोग के इस अभिनव पहल से 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाता तथा दिव्यांग मतदाताओ ने बड़ी ही सरलता से अपने घर से ही मतदान कर मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपना योगदान दिया। जिला मुख्यालय के दूरस्थ क्षेत्र चंद्रपुर विधानसभा के ग्राम खुरघट्ठी की रहने वाली 86 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता झुमकी बाई ने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है । बुजुर्ग झुमकी बाई ने कहा की होम वोटिंग के माध्यम से मैंने अपने मताधिकार का उपयोग किया है जिससे मुझे बहुत अच्छा लग रहा है l उन्होंने कहा की मैंने अपने मताधिकार का उपयोग किया है आप सब भी अपने मताधिकार का जरुर उपयोग करे l वयोवृद्ध मतदाताओं द्वारा भी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में होम वोटिंग के द्वारा मताधिकार के प्रयोग की सुविधा पाकर मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपने पसंदीदा अभ्यर्थी को खुशी खुशी वोट किया गया है।










