Surguja News Today

BARGIDIH भीषण सड़क हादसा ये रही बड़ी वजह  घायलों को रायपुर किया गया रेफर।

BARGIDIH भीषण सड़क हादसा ये रही बड़ी वजह  घायलों को रायपुर किया गया रेफर।

बरगीड़ीह स्टे वायर से टकराकर सड़क दुर्घटना से दो बाइक सवार नव जवान गंभीर रूप से घायल। आपकों बता दें कि 15/4/2024 को शाम करीब 8.50 मिनट पर लुण्ड्रा से बिलासपुर बगीचा रांची मार्ग जानें वाली सड़क पर बरगीडीह गांव में दो बाइक सवार की दर्दनाक दुर्घटना, दुर्घटना से दो व्यक्ति घायल हो गए घटना की वजह ओवर स्पिडिंग बताई जा रही है । नए सड़क बनने के बाद से जो नए उम्र के लड़के हैं वह बाइक की गति ओवर स्पीड के साथ आपस में रेस लागते नज़र आते हैं। साथ ही मादक पदार्थ का सेवन कर गाड़ी चलाना दुर्घटना की बड़ी वजह है।



खबर लिखे जानें तक दोनों घायलों को होश नहीं आया था दोनों बेहोशी की हालत में थे गंभीर छोटे आने के बाद सबसे पहले स्वास्थ्य केंद्र बरगीड़ीह में प्राथमिक उपचार किया गया इसके पश्चात इनको अंबिकापुर ले जाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल रायपुर रिफर किया गया ।

आज की जो घटना है

आज की जो घटना है ओवर स्पीड के साथ आपस मे रेस लगाने जैसा गाड़ी को यातायात नियम के विरुद्ध चलाना माना गया है



घटना की एक और बड़ी वजह आखिर किसकी चूक !

घटना की एक बड़ी वजह यह भी है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़के तो बन गई सड़के एकदम चकाचक हो गई लेकिन विभाग बिजली पोल साइड शिफ्टिंग करना ही भूल गया जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं यह जो घटना है पोल साइड शिफ्टिंग न करने की वजह से हुई है स्टे वायर रोड से सटा हुआ है जिसकी वजह से स्टे वायर में बाइक सवार की गाड़ी फंसी होगी और यह घटना तत्काल घटना का शिकार हुए होंगे आखिर किसकी लापरवाही पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही कहे या सीएसपीडीसीएल की नाकामी कहे। अब यह जांच का विषय बना हुआ है लेकिन ग्रामीण बताते हैं कि कुछ दिन पहले भी पीडब्ल्यूडी विभाग की गाड़ी से ट्रांसफार्मर पोल एक्सीडेंट से डैमेज हो गया था पोल सहित कई सामान टूट गए थे इसको लेकर भी हमने खबर प्रकाशित की थी की पोल साइड शिफ्टिंग न करने की वजह से दुर्घटना हुई है लेकिन विभाग ने चुप्पी साधी रही और यह एक और घटना सामने आ गई जिसे दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीण लुण्ड्रा झेराड़ीह के जामपारा निवासी बताए जा रहे हैं जिनकी उम्र लगभग एक 20 से 30 साल की होना बताया जा रहा है।

ग्रामीणों की माग !

ओवर स्पीड से रोकने के लिए सेंसिटिव एरिया जो बरगीडीह चौक से लेकर ग्रामीण बैंक बरगीड़ीह के आगे धान खरीदी केन्द्र बर्गीडीह तक फाइबर ब्रेकेटिंग की तत्काल व्यवस्था की जाएं पोल तत्काल साइड शिफ्टिंग की जाएं। गति सीमा का बोर्ड लगा कर स्पीड लिमिट 20 से 25 की जाएं। अन्यथा चक्का जाम करने की बात ग्रामिणों ने कही है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज