Surguja News Today

मैनपाट घूमाने के नाम पर ले गए दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में पिलाई शराब…नाबालिग बहनों सहित 3 लड़कियों से गैंग रेप… जानिए किस क्षेत्र का है मामला –

– जशपुर जिले के पत्थलगांव थानाक्षेत्र अंतर्गत तीन नाबालिक बालिकाओं से दुष्कर्म  का मामला सामने आया है। मामले में कुल चार आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है ।आरोपियों में दो बालिग जबकि दो नाबालिग है । पुलिस ने सभी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।

दरअसल, पत्थलगांव क्षेत्र के रहने वाली तीन नाबालिक बालिकाओं में दो सगी बहन समेत एक अन्य को आरोपियों ने अर्टिगा कार में बैठाकर किलकिला मंदिर ले गए, जहां से कापु होते हुए मैनपाट घूमने चले गए, रास्ते में आरोपियों ने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर सभी को पिला दिया। और मैनपाट के जंगल में तीनों लड़कियों को बेहोशी की हालत में तीन लड़कों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बदहवास हालत में तीनों बालिकाओं को पत्थलगांव लाकर बस स्टैंड में छोड़ दिए, जहां एक बालिकाओं ने अपने परिचित लड़के को फोन कर पूरे घटना की जानकारी देते हुए उसे मदद के लिए बुलाया लेकिन जैसे ही वह लड़का पत्थलगांव पहुंचा उसने तीनो नाबालिक लड़की में से एक अपने परिचित की लड़की को ले जाकर पत्थलगांव के जशपुर रॉड स्थित मिलन लॉज में ले जाकर दुष्कर्म किया । इधर दोनों लड़की काफी देर तक अपनी बहन के नहीं आने से परेशान लड़कियों ने घर में फोन कर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी तो परिजनों ने पत्थलगांव आकर पुलिस की मदद से खोजबीन करते हुए एक लॉज के कमरे में दोनों लड़का लड़की को संदिग्ध हालत में पाया। पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इस मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । जिसमें दो अपचारी बालक भी शामिल है । एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल ने बताया कि छानबीन जारी है । साथ ही होटल संचालक भी कार्यबाई की जाएगी ।

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज