सरगुजा पुलिस- ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी जारी!

सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् प्रकरण के आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी जारी*।

⏭️ *छेड़छाड एवं लूट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार*।

⏭️ *आरोपी द्वारा प्रार्थिया से छेड़छाड़ कर मोबाईल लूट को दिया गया अंजाम*।

⏭️ *थाना बतौली पुलिस द्वारा मामले में की जा रही सख्त कार्यवाही*।

सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् प्रकरण के आरोपियों की पता-तलाश एवं गिरफ्तारी लगातार की जा रही है, इसी क्रम में थाना बतौली पुलिस द्वारा छेड़छाड़ एवं लूट के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28/03/2024 को प्रार्थिया द्वारा थाना बतौली में इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि वह अम्बिकापुर परीक्षा देने के लिए घटना स्थल लालमाटी बस स्टैण्ड में बस का इंतजार कर रही थी, उसी समय खजूरपारा निवासी सूरज विश्वकर्मा उसके पास आकर उसके बाल पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। तथा आरोपी द्वारा छेड़छाड़ कर मारपीट किया गया एवं प्रार्थिया के कब्जे से जबरदस्ती टेक्नो कम्पनी का मोबाईल फोन को लूटकर मोटर सायकिल से भाग गया। आरोपी के इस हरकत से प्रार्थिया काफी डरी हुई थी। इस घटना को वहां मौजूद गवाहों ने देखा है, और प्रार्थिया द्वारा उसके पिता को भी बताया गया है। इस पर थाना बतौली में सदर धारा 354, 506, 323, 392 पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

मामला पंजीबद्व उपरांत आरोपी सूरज विश्वकर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी खजूरपारा, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा को तलब कर पूछताछ किया गया, विवेचना में प्रार्थिया, गवाहों एवं घटना स्थल निरीक्षण के आधार पर अपराध घटित पाया गया, जिससे आरोपी के विरूद्व विधिवत् कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना बतौली से प्रधान आरक्षक देवशरण सिंह, आरक्षक सुल्तान अहमद, आरक्षक एहसान फिरदौसी, आरक्षक भगलू राम पैंकरा इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज