
सरगुजा जिले के मैनपाट में होली पर्व को लेकर कमलेश्वरपुर थाना परिसर में आयोजित हुई शांति समिति कि बैठक थाना प्रभारी तहसीलदार सहित जनप्रतिनिधि व तमाम धर्मों के धर्मावलम्बी रहे मौजूद,दरअसल 25 मार्च को को होने वाले पर्व होली के मद्देनजर कानून व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु व आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने हेतु यह बैठक रखी गई थी जिसमें थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि पुरे भारत में लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हैं और होली पर्व में कहीं कोई विवाद घटना कारित न हो इसको लेकर हमने कुछ गाईडलाइन जारी किए हैं जैसे शराब पुर्ण रूप से बंद, डीजे बजाना प्रतिबंधित यातायात व्यवस्था दुरुस्त, साथ ही समाज में एक अलग मैसेज आपसी भाईचारे व सौहार्द रूप से होली पर्व को मनाना जहां कोई विवाद हो तत्काल पुलिस टीम को अवगत कराना, साथ ही जनप्रतिनिधियों व धर्मावलंबीयों ने भी अपनी अपनी राय पुलिस टीम को दिया वहीं होली के दिन भारी संख्या में पुलिस बल कि तैनाती लगातार गस्त अपराध पर किसी तरह काबू पाया जाए जिसके लिए चौक चौराहे पर पुलिस कि तैनाती रहेगी जिसमें जनप्रतिनिधि व तमाम धर्मों के धर्मावलम्बीयों का सहयोग रहें इसके लिए शांति समिति कि बैठक आयोजित हुई और इस बैठक में जनप्रतिनिधि भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश पांडेय,जनपद सदस्य दुधनाथ यादव, पत्रकार महेश यादव भाजपा युवा नेता अनिश यादव,परपटिया नरेश पटेल रामेश्वर यादव जमील ख़ान इंतजार खान, सिकंदर सचिव
सहीत मैनपाट के समस्त कोटवार बंदु शामिल हुए।

Author: Ramjaan Khan









