Surguja News Today

प्रधानमंत्री जी का युवा हितैषी बजट व‍िकस‍ित भारत की नींव होंगी मजबूत – वाहिद रहमानी जिला महामंत्री

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अपने देश के युवाओं को लेकर जिस तरह पिछले 10 वर्ष में मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत सरकार काम करती आ रही है,
उस सोच और परिकल्पना अनुरूप आज देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा पेश आम बजट 2024 25 नए अध्याय जोड़ेगा,
एक ओर हमारा भारत विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है और प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है कि अगले 5 वर्षों में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगी,
आज के बजट में जिस तरह से युवाओं को ध्यान में रखते हुए पीएम श्री योजना में बजट को 4000 करोड़ से बढ़कर 7000 करोड़ किया जाना हो चाहे ऑटोमोबाइल सेक्टर,एविएशन का क्षेत्र हो रेलवे,कृषि,खेल सहित अन्य क्षेत्र में बजट को बढ़ाना युवा हितैषी बजट को दिखाता है,

इससे रोजगार के अनेक अवसर सहित पी.एम स्वनिधि योजना से स्वरोजगार हेतु बिना ब्याज के ऋण हेतु बजट में घोषणा करना प्रधानमंत्री जी के युवाओं के सोच और साथ को प्रदर्शित करता है,

यह बजट भारत के इतिहास में युवा हितैषी रोजगार मूलक बजट के रूप में दर्ज हो गया है एवं आज के बजट से देश के युवाओं के बीच काफी हर्ष है और अपने भविष्य को लेकर उम्मीदें सच होती दिख रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव में युवा मोदी जी को अपना पूरा समर्थन देंगे और तीसरी बार देश का युवा मोदी जी को रिकॉर्ड सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनायेंगे….

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज