प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस को कुल 16 लाख रूपए की राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस को कुल 16 लाख रूपए की राशि स्वीकृत

अंबिकापुर 30 जनवरी 2024 कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के निकटतम वारिसों के लिए 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जिसमें तहसील मैनपाट के ग्राम नर्मदापुर के निवासी रूधनी माझी की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके निकटतम वारिस नेतराम माझी, तहसील मैनपाट के ग्राम कोट के निवासी रितेश कुमार की कुंआ में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस रमेश राम, तहसील मैनपाट के ग्राम कतकालो के निवासी अमृता डोरा की आकाशीय बिजली से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस परमेश्वर डोरा, तहसील मैनपाट के ग्राम अमगांव के निवासी मानमति मझवार की ढेढी के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस इंदु मझवार को 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज