कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री रामविचार नेताम पहुंचे अम्बिकापुर

कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री रामविचार नेताम पहुंचे अम्बिकापुर
महामाया मन्दिर में पूजा- अर्चना कर मां महामाया से प्रदेश की प्रगति और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर किया भव्य स्वागत, स्थानीय कार्यक्रम में हुए शामिल

SHAIF FIRDOUSI – अम्बिकापुर 27 दिसम्बर 2023 कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री रामविचार नेताम बुधवार को अम्बिकापुर पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम मां महामाया मन्दिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की प्रगति एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न स्थानों पर लोगों से मिले, नगर वासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। सत्तीपारा स्थित शिव पंचायतन मंदिर में श्री नेताम ने पूजा अर्चना की, वार्डवासियो ने फूल माला के साथ उनका स्वागत किया तथा तरह-तरह के फलों से तौलकर अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज तथा सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो के साथ पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पोस्ट ऑफिस दर्रीपारा में युवाओं ने बाइक रैली निकाली, वहीं उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात अस्पताल चौक, अग्रसेन चौक, जयस्तंभ चौक, महामाया चौक, संगम चौक, महाराजा होटल, घड़ी चौक में मंत्री श्री नेताम का नगर वासियों ने स्वागत किया। इसके साथ उन्होंने अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, श्री ललन प्रताप सिंह, श्री आलोक दुबे सहित अन्य जनप्रतिधि तथा नगरवासी उपस्थित थे।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज