Surguja News Today

मनरेगा योजना के तहत विभिन्न निर्माण कार्य के जरिए जल संरक्षण का प्रयास, चेकडेम सुधार से किसानों को मिली आसान सिंचाई सुविधा

मनरेगा योजना के तहत विभिन्न निर्माण कार्य के जरिए जल संरक्षण का प्रयास, चेकडेम सुधार से किसानों को मिली आसान सिंचाई सुविधा

अम्बिकापुर 26 दिसम्बर 2023 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत जलसंरक्षण के प्रयास विभिन्न कार्यो के माध्यम से लगातार किए जा रहे है। इसी कड़ी में चेकडेम निर्माण कार्य भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत वर्षा के जल का संरक्षण बोल्डर चेक डेम, गेबियन निर्माण, तालाब गहरीकरण, नवीन तालाब एवं डबरी तथा अमृत सरोवरां आदि के माध्यम से व्यापक रूप से किया जा रहा है जिसका लाभ जमीनी स्तर पर दिख रहा है।
जल संरक्षण अंतर्गत जनपद पंचायत उदयपुर के ग्राम पंचायत बकोई में चेकडेम निर्माण का कार्य सागम नाला पर किया गया। कार्य की स्वीकृति राशि 19.35 लाख रुपए की गई थी। वर्षा का जल संग्रहित कर सिंचाई हेतु प्रयोग किए जाने के लिए वहां के ग्रामीणों द्वारा सागम नाले पर चेकडेम की मांग अनुसार कार्य को स्वीकृत किया गया। जिससे वर्तमान में बारिश में चेकडेम में जाने वाले जल का ठहराव हुआ है, आसपास की जमीन में नमी भी बढ़ी है। चेकडेम निर्माण के पश्चात् गांव के कृषकों ज्ञानसाय, मोहरसाय, धरमपाल, गणेश, रामसाय, मनमोहन, राधेष्याम, दिलमोहन, बुधन सहित कई कृषकों सिंचाई हेतु पानी मिल रहा है, वे खरीफ फसल के साथ अन्य फसलों का भी लाभ ले रहे हैं।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज