Skip to main content

Surguja News Today

फर्जी पोर्टल पर फर्जी तरीके से जन्म-मृत्यु पंजीयन की मिली जानकारी, भारत सरकार के अधिकृत पोर्टल पर crsorgi.gov.in पर ही कराएं पंजीयन


फर्जी पोर्टल पर फर्जी तरीके से जन्म-मृत्यु पंजीयन की मिली जानकारी, भारत सरकार के अधिकृत पोर्टल पर crsorgi.gov.in पर ही कराएं पंजीयन

अम्बिकापुर 20 दिसम्बर 2023 जिला रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु तथा जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के पत्र द्वारा संज्ञान में लाया गया है कि वर्तमान में जन्म-मृत्यु ऑनलाईन पंजीयन हेतु अधिकृत वेब पोर्टल crsorgi.gov.in से मिलते-जुलते कई फर्जी पोर्टल से फर्जी तरीके से जन्म-मृत्यु का पंजीयन कर प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है।
उन्होंने आयुक्त एवं रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) नगरपालिक निगम, संयुक्त संचालक एवं रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) शासकीय मेडिकल कॉलेज, समस्त अतिरिक्त जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं सीईओ जनपद, समस्त रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं सीएमओ तथा रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं बीएमओ को पत्र जारी कर किसी भी फर्जी पोर्टल के माध्यम से किसी के द्वारा भी जन्म-मृत्यु के पंजीयन कर प्रमाण पत्र जारी किये जाने की जानकारी प्राप्त होते ही जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) को अवगत कराये जाने तथा आम नागरिकों को उक्त पोर्टल के माध्यम से पंजीयन नहीं करने हेतु जागरूक करने की कार्यवाही करने कहा है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज