राजस्व और नगर निगम अमले ने की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

राजस्व और नगर निगम अमले ने की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
कलेक्टर के निर्देश पर शहरी व्यवस्था सुधारने लगातार प्रयास जारी ।

क्या कड़ाके की ठंड में लेकिन क्या किसी का आशियाना तो नही उजड़ गया ?



अम्बिकापुर 19 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देश पर शहरी व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। शहरी क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई के साथ ही सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए भी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
नगर निगम के अमले ने निरीक्षण कर मंगलवार सुबह गांधी चौक के सोनी मोहल्ले में प्लाट नम्बर 19/2 में तालाब की भूमि के पास शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। राजस्व एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने साथ मिलकर अवैध कब्जा हटवाया। उक्त भूमि से आम मोहल्लेवासियों द्वारा तालाब तक निस्तार के रूप में उपयोग किया जाता था। कार्यवाही से खुश मोहल्लेवासियो द्वारा जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया गया।
राजस्व टीम ने नजूल भूमि का किया सीमांकन-
एसडीएम अम्बिकापुर एवं तहसीलदार के मार्गदर्शन में राजस्व निरीक्षकों एवं हल्का पटवारी की संयुक्त टीम मंगलवार को ग्राम फुन्दूरडिहारी पहुंची। उन्होंने यहां स्थित शासकीय नजूल भूमि भू-खण्ड क्रमांक 20, 322, 19/1 रकबा 0.186, 0.211, 0.097 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन किया।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज