Surguja News Today

Cg ब्रेकिंग दो पूर्व विधायकों पर गिरी निष्कासन की गाज,

CG BREAKING : दो पूर्व विधायकों पर गिरी निष्कासन की गाज, कांग्रेस ने डॉ. विनय जयसवाल और बृहस्पत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर..


रायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और डॉ. विनय जयसवाल को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित किया है. बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद दोनों पूर्व विधायकों ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह निर्णय लिया है

बता दें कि पूर्व विधायकों की बैठक कुछ देर पहले ही विनय जयसवाल के घर चल रही थी. इसे लेकर कांग्रेस में हलचल तेज हो गई थी. वहीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद बृहस्पत सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर हार का ठीकरा फोड़ा था. इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने संज्ञान लेकर निष्कासन की कार्यवाही की है.

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज