Surguja News Today

CRPF बटालियन और लुण्ड्रा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च ।

संपादक सैफ फिरदौसी– आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन भी कानून व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियों में जुटा है। चुनाव में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध रहेंगे। इसे लेकर पुलिस अपने स्तर से तैयारी कर रही है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सरगुजा जिले के लुण्ड्रा में पुलिस के साथ सीआरपीएफ बटालियन की डेल्टा कंपनी भी तैनात रहेगी। आगामी 17 नवंबर को जिले में विधानसभा चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा अपनी-अपनी तैयारियां पूर्ण की जा रही है।

फ्लैग मार्च मे कंपनी कमांडरश्री कसमीरा थाना प्रभारी लुण्ड्रा संपत पोताई सहित सीआरपीएफ बटालियन ने फ्लैग मार्च निकाला।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज