Surguja News Today

मतदाताओं को जागरूक करने का अनोखा तरीका।

मतदाताओं को जागरूक करने का अनोखा तरीका
तीरंदाजी प्रतियोगिता और मशाल रैली में युवाओं और शहरी नागरिकों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा
शत-प्रतिशत मतदान हेतु जनजागरूकता फैलाने के साथ सभी ने ली मतदान की शपथ

अम्बिकापुर 06 नवंबर 2023 मतदाताओं को जागरुक करने जिले में अनोखा तरीका अपनाया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को मतदाताओं को जागरूक करने तीरंदाजी प्रतियोगिता तथा मशाल रैली का आयोजन किया गया। पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर मतदान के प्रति प्रेरित किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और हुनर का प्रदर्शन किया।
इसके साथ ही घड़ी चौक से मतदाता जागरूकता मशाल रैली का आयोजन किया गया। घड़ी चौक से शुरू होकर यह मशाल रैली गांधी चौक में समाप्त हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के नेतृत्व में मशाल रैली में बड़ी संख्या में युवा, बिहान की दीदियां और आम नागरिक शामिल रहे। इस दौरान “मतदान जरूर करें“ के नारों से शहर गूंज उठा। हाथों में मशाल लेकर युवाओं ने लोगों को शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूक किया। गांधी चौक में मशाल रैली के समापन पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज