
मां महामाया मंदिर परिसर अंबिकापुर में दर्शन करने आईं महिलाओं के गले से हुआ चैन स्नैचिंग।
माही सिंह राजपूत शारदीय नवरात्र के अष्टमी तिथि को मां महामाया मंदिर परिसर अंबिकापुर में माता रानी के दर्शन करने पहुंची चार महिलाओं के गले से मंगलसूत्र खींच कर गायब कर दिया गया जिसकी शिकायत महिलाओं ने मंदिर प्रबंधन समिति से किया परंतु उनके द्वारा टाल मटोल कर मामले को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया गया इसके पश्चात पीड़िता रंजना पांडे कोतवाली थाना अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची पर वहां भी सुनवाई नहीं हुई।

रंजना पांडे ने बताया कि वह मंदिर परिसर में दर्शन करने पहुंची थीं जहां पर बहुत अधिक भीड़ होने के कारण चोर का पता नहीं चल पाया पर उन्हें जानकारी हुई कि कोई पीछे से मंगलसूत्र खींच रहा है कुछ देर में तीन महिलाओं द्वारा शोर मचाया गया कि उनका भी मंगलसूत्र गायब हो गया है इसके बाद परिजनों द्वारा घटना की जानकारी मंदिर प्रबंधन समिति और पुलिस को दिया गया और लगातार निवेदन किया गया की उन्हें सी सी टीवी फुटेज दिखाएं परंतु उन्होंने कोई बात नहीं सुनी
पीड़िता रंजना पांडे के पति राकेश पांडे द्वारा मंदिर प्रबंधन समिति और मंदिर में मौजूद पुलिस वालों से लगातार निवेदन किया परंतु उन्होंने सी सी टीवी फुटेज नहीं दिखाया, तब राजेश पांडे ने टी एस बाबा के पी ए को फोन लगाया, उनके कहने के बावजूद भी मंदिर के समिति वालों ने सी सी टीवी फुटेज नहीं दिखाया इसी बीच मंदिर के मुख्य पुजारी रामू पंडित के लड़के ने उनके साथ अभद्रता की और कहा कि मल्लू पाठक या बाबा किसी को भी बुला लो कुछ नहीं होगा मैं जब चाहूंगा तब देख लूंगा

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









