आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों के गठन के लिए हुआ पहला रेंडमाइजेशन*

आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों के गठन के लिए हुआ पहला रेंडमाइजेशन

सक्ती, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए मतदान दलों के गठन हेतु आज दिनांक 15 अक्टूबर को पहला रेंडमाइजेशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम और डीआईओ श्री ऋषि रॉय ने निर्वाचन विभाग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन कराया। रेंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, समस्त रिटर्निंग अधिकारी, पंचायत विभाग के नोडल अधिकारी श्री बी पी भारद्वाज, डी आई ओ श्री ऋषि रॉय, अन्य नोडल अधिकारी सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज