
संपादक सैफ फिरदौसी हमारा नवयुग विकास फाउंडेशन लगातार विभिन्न क्षेत्रों में लोगो के टैलेंट को मंच प्रदान करते आ रहा है ,यह विभिन क्षेत्र जैसे शिक्षा,सामाजिक क्षेत्र,पर्यावरण,थर्ड जेंडर, सांस्कृतिक क्षेत्र आदि में लगातार अपना सहयोग एवम कार्यक्रम आयोजित करते आ रहा है,इसी कड़ी में रविवार को अंबुजा सिटी मॉल रायपुर में राज्यस्तरीय गायन और नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन राउंड पहला किया गया जिसने संस्था के द्वारा सरस्वती पूजन ,गणेश वंदना के साथ नवयुग राइजिंग स्टार का आगाज हुआ

जिसमे जजेस ने सरस्वती वन्दना गाकर सभी का दिल जीत लिया ।पुष्प गुच्छ से संस्था प्रमुख ने जजेस को सम्मानित किया ।और ऑडिशन का पहला राउंड पूरा किया गया।आने वाले दिनों में भिलाई ,दुर्ग,रायपुर और बिलासपुर में ऑडिशन और होंगे। अभी 6 अगस्त फ्रेंडशीप डे प्रथम रायपुर के ऑडिशन राउंड में 148 प्रतिभागियों ने अपना ऑडिशन दिया ,जिसमे सबसे ज्यादा गायन विधा में अधिकांश लोगों ने भाग लिया . डांसर्स का हुनर और भी देखने लायक था


जिसमे नन्हे मुन्ने बच्चो ने ,सभी लोगो ने एक से बढ़कर एक अपने हुनर को प्रस्तुत किए. जजेस को मूल्यांकन करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी ,सभी की परफॉर्मेंस इतनी अच्छी रही की मॉल में सभी दर्शक खड़े होकर उनका ऑडिशन राउंड देखे.रिजल्ट देर रात तक तैयार नहीं हो पाई थी.सिंगर में प्रिंस, कृष्णा मानिकपुरी,रिजवान , रिद्धिदास ,तामेश्वर जांगड़े,अनुराधा,हर्षिका बेद ,रुद्र ने एक मोहन एक राधा गाने की प्रस्तुति दी वाह वाही लूटी ने खूब वाहवाही लूटी ,सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया,इसी कड़ी में डांस में वंशिका, नोमिता, कनक, समीर बाग क्रॉस क्रू ग्रुप, कल्पवृक्ष ग्रुप, अध्यन ग्रुप, सृजन ग्रुप के अलावा भी बहुतों ने खूब वाहवाही बटोरी. जजेस में दीपिका धनगर प्लेबैक सिंगर छत्तीसगढ़,दीक्षा धनगर प्ले बैक सिंगर,और प्रताप जंघेल,डांसर, मॉडल,एक्टर छत्तीसगढ़, साथ ही कामिनी साहू जजेस ,सुमन साहू एंकरिंग,और श्री रामलाल साहू फाउंडर , श्रीमती मीरा साहू , डॉक्टर चंद्रप्रकाश साव ,सोनाली साहू,नवीन वर्मा ,मनीष अग्रवाल,आभा आदि मेंबर उपस्थित रहे । समीर बाग प्रतिभागी में चार्ली चैपलिन का किरदार निभा डांस के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया।सभी प्रतिभागियों ने समा बांधकर नवयुग राइजिंग स्टार प्रोग्राम में चार चांद लगा दिए। ये ऐसा प्लेटफार्म जो हुनर को सलाम करता है।


Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









