
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के द्वारा विभिन्न जिलों से एवं अन्य संगठनों के द्वारा बेमेतरा जिले में घटित घटना के न्यायिक जांच के संबंध, सभी लोगो की सुरक्षा, खाने पीने की व्यवस्था, मेडिकल की व्यवस्था साथ ही व्हाट्स एप और सोशल मीडिया से हेट स्पीच रोकने और हेल्पलाइन नंबर जारी करने हेतु मांग की गई। जिसमे प्रशासन ने तत्काल कार्यवाही करते हुए व्हाट्स एप ग्रुप, सोशल मीडिया से हेट स्पीच रोकने एवं मदद हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। साथ ही बीरनपुर में खाने पीने एवं मेडिकल की व्यवस्था प्रदान की जा रही है। इस संबंध में रज़ा यूनिटी फाउंडेशन प्रशासन का शुक्रिया अदा करता है। जिनके वजह से बेमेतरा में फिर से शांति कायम हो रही है। RUFC प्रशासन के द्वारा की गई कार्यवाही का इस्तकबाल करती है।
साथ ही सभी लोगो से शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने की गुजारिश करती है।
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









