Surguja News Today

मॉक ड्रिल कर परखा गया कोरोना की तैयारियां
जिला प्रशासन तैयारी को लेकर अलर्ट!


मॉक ड्रिल कर परखा गया कोरोना की तैयारियां
जिला प्रशासन तैयारी को लेकर अलर्ट

अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2023 केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देश पर सोमवार को कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल में कोरोना पेशेंट का एम्बुलेंस से उतारने से लेकर बेड में शिफ्टिंग तक की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शित किया गया। शासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है तथा प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।
बताया गया कि जिला अस्पताल में सामान्य वार्ड में ऑक्सीजन सिलेंडर युक्त 40 बेड है तथा 14 बेड का आईसीयू है। जिले के शासकीय अस्पतालों में 123 आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन बेड 114 तथा आईसीयू बेड 26 हैं। वर्तमान में प्रतिदिन 100 टेस्ट कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस दौरान सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया, डीन डॉ आर मूर्ति, एमएस डॉ आर्या, डीपीएम डॉ पुष्पेंद्र राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज